एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का टाइम टेबलर और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी 2025 के लिए
दोस्तों 2025 में होने वाली 12 वी की परीक्षा का टाइम टेबल एमपी बोर्ड (मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल) के द्वारा जारी कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा का समय किसी भी छात्र के लिए अपने जीवन के सबसे इम्पोर्टेन्ट टाइम में से एक होता है। और यदि इसके बारे में समय पर पता चल जाये तो स्टूडेंट्स समय पर तैयारी कर सकते है। और अपनी साल भर की मेहत के दम पर अच्छे नम्बर ला कर अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते है और अगर आप भी 12th बोर्ड की परीक्षाएं देने जा रहे हे तो ये आर्टिकल आप के लिए है।
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं 2025 टाइम टेबल
टाइम टेबल में सिर्फ हमें तारीखे नहीं दी जाती है। बल्कि टाइम टेबल के माध्यम से हमें सही रूप से तैयारी करने का समय मिलता है। जिससे छात्रों के दिमाग से मानसिक तनाव काम होता है और वे अपना समय अच्छी तैयारी में लगा सकते है। और समय पर टाइम टेबल के बारे में पता चलने पर छात्रों को अपना सिलेबस रिवाइज़ करने का पूरा समय मिलता है।
तैयारी के लिए टिप्स
अपने लिए एक स्मार्ट स्टडी प्लान बनाएं और अपने सभी विषय पर बारी बारी से ध्यान दे और आपका जो विषय कमजोर है, उसपे थोड़ा अधिक दे।
आपने अब तक जो भी पढ़ा है उसके रिवीजन पर ध्यान दे, और खास कर के अपने एग्जाम से कुछ दिन पहले अच्छे से रिवीजन करें।
अच्छे से परीक्ष के पैर्टन को समजने के लिए बोर्ड द्वारा जारी किये गये मॉडल पेपर को हल करे और प्रैक्टिस करें।
पढाई करने के साथ साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें ताकि आप परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाए ख़ास कर के अपने खानपान और सोने और उठने के समय का ध्यान रखें।
एमपी बोर्ड 2025 12th टाइम टेबल जारी
एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025: महत्वपूर्ण विवरण
परीक्षा | तिथि |
---|---|
12वीं की बोर्ड परीक्षा | 25 फ़रवरी से 25 मार्च, 2025 तक |
10वीं और 12वीं प्री-बोर्ड परीक्षा | 16 जनवरी से 24 जनवरी, 2025 तक |
परीक्षा का समय | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे |
आधिकारिक वेबसाइट | mpbse.nic.in |
नोट: छात्रों को समय पर तैयारी और परीक्षा से जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
एमपी बोर्ड 12वीं 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। और इसके अंदर देखा जा सकता है की किस तिथि पर किस विषय की परीक्षा आयोजित होगी –
date: | विषय (subject) |
---|---|
25 फरवरी 2025 | हिंदी |
28 फरवरी 2025 | अंग्रेजी |
1 मार्च 2025 | उर्दू, मराठी |
4 मार्च 2025 | फीजिक्स, इकोनॉमिक्स, भारतीय कला का इतिहास, एनिमल हसबैंडरी, एलिमेंट्स ऑफ साइंस |
5 मार्च 2025 | बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज |
6 मार्च 2025 | ड्रॉइंग एंड डिजाइन |
7 मार्च 2025 | भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य |
8 मार्च 2025 | बायोलॉजी |
10 मार्च 2025 | मनोविज्ञान |
11 मार्च 2025 | आईपी |
12 मार्च 2025 | संस्कृत |
17 मार्च 2025 | रसायन शास्त्र, इतिहास, बिजनेस स्टडीज, एलिमेंट्स ऑफ साइंस एंड मैथ्स फॉर एग्रीकल्चर, ड्रॉइंग एंड पेंटिंग, होम मैनेजमेंट |
20 मार्च 2025 | समाज शास्त्र |
22 मार्च 2025 | एग्रीकल्चर, होम साइंस, बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी |
24 मार्च 2025 | राजनैतिक शास्त्र |
25 मार्च 2025 | गणित |
नोट: सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि अपनी परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा स्थल पर समय से पहुंचें।
इससे संबंधत अधिक जानकारी के लिए आप MP बोर्ड की अधिकारी वेबसाइट www.mpbse.nic.in को विजिट कर सकते है।